भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"साथी, साँझ लगी अब होने! / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
कवि: [[हरिवंशराय बच्चन]]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]
+
{{KKRachna
[[Category:हरिवंशराय बच्चन]]
+
|रचनाकार=हरिवंशराय बच्चन
 
+
|संग्रह=
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
+
}}
 
+
 
फैलाया था जिन्हें गगन में,
 
फैलाया था जिन्हें गगन में,
  

14:40, 8 मई 2009 का अवतरण

फैलाया था जिन्हें गगन में,

विस्तृत वसुधा के कण-कण में,

उन किरणों के अस्ताचल पर पहुँच लगा है सूर्य सँजोने!

साथी, साँझ लगी अब होने!


खेल रही थी धूलि कणों में,

लोट-लिपट गृह-तरु-चरणों में,

वह छाया, देखो जाती है प्राची में अपने को खोने!

साथी, साँझ लगी अब होने!


मिट्टी से था जिन्हें बनाया,

फूलों से था जिन्हें सजाया,

खेल-घरौंदे छोड़ पथों पर चले गए हैं बच्चे सोने!

साथी, साँझ लगी अब होने!