भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पेड, कटे तो छाँव कटी फिर / कमलेश भट्ट 'कमल'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
रचनाकार: [[कमलेश भट्ट 'कमल']]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कमलेश भट्ट 'कमल']]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=कमलेश भट्ट 'कमल'
 +
}}
 
[[Category:गज़ल]]
 
[[Category:गज़ल]]
 
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
 
 
 
पेड, कटे तो छाँव कटी फिर आना छूटा चिड़ियों का
 
पेड, कटे तो छाँव कटी फिर आना छूटा चिड़ियों का
  

13:52, 10 मई 2009 के समय का अवतरण

पेड, कटे तो छाँव कटी फिर आना छूटा चिड़ियों का

आँगन आँगन रोज, फुदकना गाना छूटा चिड़ियों का


आँख जहाँ तक देख रही है चारों ओर बिछी बारूद

कैसे पाँव धरें धरती पर‚ दाना छूटा चिड़ियों का


कोई कब इल्ज़ाम लगा दे उन पर नफरत बोने का

इस डर से ही मन्दिर मस्जिद जाना छूटा चिड़ियों का


मिट्टी के घर में इक कोना चिड़ियों का भी होता था

अब पत्थर के घर से आबोदाना छूटा चिड़ियों का


टूट चुकी है इन्सानों की हिम्मत कल की आँधी से

लेकिन फिर भी आज न तिनके लाना छूटा चिड़ियों का