भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"वो शहर था, वो कोई / कमलेश भट्ट 'कमल'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
रचनाकार: [[कमलेश भट्ट 'कमल']]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कमलेश भट्ट 'कमल']]
+
{{KKRachna
[[Category:कविताएँ]]
+
|रचनाकार=कमलेश भट्ट 'कमल'
 +
}}
 
[[Category:गज़ल]]
 
[[Category:गज़ल]]
 
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
 
 
 
वो शहर था, वो कोई जंगल न था
 
वो शहर था, वो कोई जंगल न था
  

13:56, 10 मई 2009 के समय का अवतरण

वो शहर था, वो कोई जंगल न था

रास्ता फिर भी कहीं समतल न था।


सिर्फ कहने भर को थी पदयात्रा

क़ाफ़िले में एक भी पैदल न था।


पाँव रखते भी सियासत में कहाँ

किस जगह कीचड़ न था, दलदल न था।


मज़हबों से ज़ख्म पहले भी मिले

दिल मगर इतना कभी घायल न था।


आसमां का साया भी छोटा लगा

एक माँ का जिसके सर आँचल न था।