भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आंचल भर लो / चंद्र कुमार जैन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
रचनाकार: [[चंद्र कुमार जैन]]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]
+
{{KKRachna
[[Category:चंद्र कुमार जैन]]
+
|रचनाकार=चंद्र कुमार जैन
 
+
}}
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
+
 
+
 
छोड़ो अब सपनों की बातें<br>
 
छोड़ो अब सपनों की बातें<br>
 
बीत गई नींदों की रातें<br>
 
बीत गई नींदों की रातें<br>

18:31, 25 मई 2009 के समय का अवतरण

छोड़ो अब सपनों की बातें
बीत गई नींदों की रातें
याद रखो पर -
नींदों को नीलाम नहीं करना है
सपनों को बदनाम नहीं करना है !

बीते पल की धूमिल बातें
अब बिसराओ मेरे साथी,
सूरज अभिनंदन करता है
गले लगाओ मेरे साथी !

यदि बीते से प्रेम अधिक है
याद भाहीदों की तुम कर लो,
दे ा प्रेम की रजत रि म से
अपना अपना आंचल भर लो !

साँसों की सरगम ही
जीवन की पहचान नहीं है,
जीवन कर्मश्रेत्र है साथी
कोरा गान नहीं है !

मौत मारती है उनको ही
जो कायर दिल के होते हैं,
वीर नींद में भी जागते हैं
कायर जग कर भी सोते हैं !

आओ अब आपस में मिलकर
नव युग की कुछ बातें कर लो,
प्रेम की रजत रिमझिम से
अपना - अपना आंचल भर लो !