भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दूर से आये थे साक़ी / नज़ीर अकबराबादी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | + | {{KKGlobal}} | |
− | + | {{KKRachna | |
+ | |रचनाकार=नज़ीर अकबराबादी | ||
+ | }} | ||
[[Category:ग़ज़ल]] | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
− | |||
− | |||
− | |||
दूर से आये थे साक़ी सुनके मयख़ाने को हम । | दूर से आये थे साक़ी सुनके मयख़ाने को हम । |
18:38, 25 मई 2009 का अवतरण
दूर से आये थे साक़ी सुनके मयख़ाने को हम ।
बस तरसते ही चले अफ़सोस पैमाने को हम ।।
मय भी है, मीना भी है, साग़र भी है साक़ी नहीं।
दिल में आता है लगा दें, आग मयख़ाने को हम।।
हमको फँसना था क़फ़स, क्या गिला सय्याद का।
बस तरसते ही रहे हैं, आब और दाने को हम।।
ताके अबरू में सनम के क्या ख़ुदाई रह गई।
अब तो पूजेंगे उसी क़ाफ़िर के बुतख़ाने को हम।।
क्या हुई तक़्सीर हम से, तू बता दे ए ‘नज़ीर’
ताकि शादी-मर्ग समझें, ऐसे मर जाने को हम।।