भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तेरी ख़ुश्बू का पता करती है / परवीन शाकिर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पंक्ति 1: पंक्ति 1:
रचनाकार: [[परवीन शाकिर]]

{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]

{{KKRachna
[[Category:गज़ल]]

|रचनाकार=परवीन शाकिर
[[Category:परवीन शाकिर]]

|संग्रह=

[[Category:ग़ज़ल]]

तेरी ख़ुश्बू का पता करती है

तेरी ख़ुश्बू का पता करती है

मुझ पे एहसान हवा करती है

मुझ पे एहसान हवा करती है

18:48, 25 मई 2009 का अवतरण

तेरी ख़ुश्बू का पता करती है
मुझ पे एहसान हवा करती है

शब की तन्हाई में अब तो अक्सर
गुफ़्तगू तुझ से रहा करती है

दिल को उस राह पे चलना ही नहीं
जो मुझे तुझ से जुदा करती है

ज़िन्दगी मेरी थी लेकिन अब तो
तेरे कहने में रहा करती है

उस ने देखा ही नहीं वर्ना ये आँख
दिल का एहवाल कहा करती है

बेनियाज़-ए-काफ़-ए-दरिया अन्गुश्त
रेत पर नाम लिखा करती है

शाम पड़ते ही किसी शख़्स की याद
कूचा-ए-जाँ में सदा करती है

मुझ से भी उस का है वैसा ही सुलूक
हाल जो तेरा अन करती है

दुख हुआ करता है कुछ और बयाँ
बात कुछ और हुआ करती है

अब्र बरसे तो इनायत उस की
शाख़ तो सिर्फ़ दुआ करती है

मसला जब भी उठा चिराग़ों का
फ़ैसला सिर्फ़ हवा करती है