भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हम पढ़ रहे थे ख़्वाब के पुर्ज़ों को जोड़ के / शहरयार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |

पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | + | {{KKGlobal}} | |
− | + | {{KKRachna | |
− | [[Category: | + | |रचनाकार=शहरयार |

− | + | [[Category:ग़ज़ल]] | |

हम पढ़ रहे थे ख़्वाब के पुर्ज़ों को जोड़ के
| हम पढ़ रहे थे ख़्वाब के पुर्ज़ों को जोड़ के

आँधी ने ये तिलिस्म भी रख डाला तोड़ के

| आँधी ने ये तिलिस्म भी रख डाला तोड़ के

20:31, 25 मई 2009 के समय का अवतरण
हम पढ़ रहे थे ख़्वाब के पुर्ज़ों को जोड़ के
आँधी ने ये तिलिस्म भी रख डाला तोड़ के
आग़ाज़ क्यों किया था सफ़र उन ख़्वाबों का
पछता रहे हो सब्ज़ ज़मीनों को छोड़ के
इक बूँद ज़हर के लिये फैला रहे हो हाथ
देखो कभी ख़ुद अपने बदन को निचोड़ के
कुछ भी नहीं जो ख़्वाब की तरह दिखाई दे
कोई नहीं जो हम को जगाये झिन्झोड़ के
इन पानियों से कोई सलामत नहीं गया
है वक़्त अब भी कश्तियाँ ले जाओ मोड़ के