भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"छोड़ द्रुमों की मृदु छाया / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) छो |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | + | {{KKGlobal}} | |
− | + | {{KKRachna | |
− | + | |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत | |
− | + | |संग्रह= | |
− | + | }} | |
− | + | ||
छोड़ द्रुमों की मृदु छाया, | छोड़ द्रुमों की मृदु छाया, | ||
तोड़ प्रकृति से भी माया,<br> | तोड़ प्रकृति से भी माया,<br> |
20:38, 25 मई 2009 का अवतरण
छोड़ द्रुमों की मृदु छाया,
तोड़ प्रकृति से भी माया,
- बाले! तेरे बाल-जाल में कैसे उलझा दूँ लोचन?
- भूल अभी से इस जग को!
तज कर तरल तरंगों को,
इन्द्रधनुष के रंगों को,
- तेरे भ्रू भ्रंगों से कैसे बिधवा दूँ निज मृग सा मन?
- भूल अभी से इस जग को!
कोयल का वह कोमल बोल,
मधुकर की वीणा अनमोल,
- कह तब तेरे ही प्रिय स्वर से कैसे भर लूँ, सजनि, श्रवण?
- भूल अभी से इस जग को!
ऊषा-सस्मित किसलय-दल,
सुधा-रश्मि से उतरा जल,
- ना, अधरामृत ही के मद में कैसे बहला दूँ जीवन?
- भूल अभी से इस जग को!