भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आहि कै कराहि कांपि कृश तन बैठी आय / अज्ञात कवि (रीतिकाल)" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञात कवि (रीतिकाल) }} <poem> आहि कै कराहि कांपि कृश ...)
(कोई अंतर नहीं)

10:04, 30 जून 2009 का अवतरण

आहि कै कराहि कांपि कृश तन बैठी आय ,
चाहत सखी सो कहिबे को पै न कहि जाय ।
फेरि मसि भाजन मँगायो लिखिबे को कछू ,
चाहत कलम गहिबे को पै न गहि जाय ।
एते उमँगि अँसुवान को प्रवाह आयो ,
चाहत है थाह लहिबे को पै न लहि जाय ।
दहि जाय गात बात बूझे ते न कहि जाय ,
बहि जाय कागज कलम हाथ रहि जाय ।


रीतिकाल के किन्हीं अज्ञात कवि का यह दुर्लभ छन्द श्री राजुल महरोत्रा के संग्रह से उपलब्ध हुआ है।