भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अकेले मुझको छोड़ न देना / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल | |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल | ||
+ | |संग्रह=भक्ति-गंगा / गुलाब खंडेलवाल | ||
}} | }} | ||
+ | [[Category:गीत]] | ||
+ | |||
+ | |||
अकेले मुझको छोड़ न देना | अकेले मुझको छोड़ न देना |
07:24, 6 अगस्त 2009 का अवतरण
अकेले मुझको छोड़ न देना
यह जग मुझे भुला भी दे पर तुम मुँह मोड़ न लेना
रोग, शोक, चिंता, शंकायें
कितनी भी जीवन में आयें
दीप न आस्था के बुझ पायें
देख काल की सेना
जब झंझा झपटे अंबर से
काँप उठूँ अनजाने डर से
तब डाँड़ें ले मेरे कर से
तुम यह नौका खेना
अकेले मुझको छोड़ न देना
यह जग मुझे भुला भी दे पर तुम मुँह मोड़ न लेना