भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सो रहा है विश्व, पर प्रिय तारकों में जागता है! / महादेवी वर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महादेवी वर्मा |संग्रह=सांध्यगीत / महादेवी वर्मा }} सो र...)
 
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=सांध्यगीत / महादेवी वर्मा
 
|संग्रह=सांध्यगीत / महादेवी वर्मा
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatKavita}}
 
सो रहा है विश्व, पर प्रिय तारकों में जागता है!<br><br>
 
सो रहा है विश्व, पर प्रिय तारकों में जागता है!<br><br>
  

00:10, 3 अक्टूबर 2009 के समय का अवतरण

सो रहा है विश्व, पर प्रिय तारकों में जागता है!

नियति बन कुशली चितेरा-
रँग गई सुखदुख रँगों से
मृदुल जीवन-पात्र मेरा!
स्नेह की देती सुधा भर अश्रु खारे माँगता है!

धुपछाँही विरह-वेला;
विश्व-कोलाहल बना वह
ढूँढती जिसको अकेला,
छाँह दृग पहचानते पद-चाप यह उर जानता है!

रंगमय है देव दूरी!
छू तुम्हें रह जायगी यह
चित्रमय क्रीड़ा अधूरी!
दूर रह कर खेलना पर मन न मेरा मानता है!

वह सुनहला हास तेरा-
अंकभर घनसार सा
उड़ जायगा अस्सित्व मेरा!
मूँद पलकें रात करती जब हृदय हठ ठानता है!

मेघरूँधा अजिर गीला-
टूटता सा इन्दु-कन्दुक
रवि झुलसता लोल पीला!
यह खिलौने और यह उर ! प्रिय नई असमानता है!