भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कुरुक्षेत्र / तृतीय सर्ग / भाग 1" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(2 सदस्यों द्वारा किये गये बीच के 2 अवतरण नहीं दर्शाए गए)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
कवि: [[रामधारी सिंह "दिनकर"]]

{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]

{{KKRachna
[[Category:रामधारी सिंह "दिनकर"]]

|रचनाकार=रामधारी सिंह 'दिनकर'

|संग्रह= कुरुक्षेत्र / रामधारी सिंह 'दिनकर'

[[कुरुक्षेत्र / द्वितीय सर्ग  /  भाग  5|<< पिछला भाग]] | [[कुरुक्षेत्र / तृतीय सर्ग  /  भाग  2|अगला भाग >>]]

समर निंद्य है धर्मराज, पर,

समर निंद्य है धर्मराज, पर,

पंक्ति 10: पंक्ति 14:

बनी हुई सरला है?

बनी हुई सरला है?

सुख-समृद्धि क विपुल कोष

::सुख-समृद्धि क विपुल कोष

संचित कर कल, बल, छल से,

::संचित कर कल, बल, छल से,

किसी क्षुधित क ग्रास छीन,

::किसी क्षुधित क ग्रास छीन,

धन लूट किसी निर्बल से।

::धन लूट किसी निर्बल से।

सब समेट, प्रहरी बिठला कर

सब समेट, प्रहरी बिठला कर

पंक्ति 20: पंक्ति 24:

गरल क्रान्ति का घोलो।

गरल क्रान्ति का घोलो।

हिलो-डुलो मत, हृदय-रक्त

::हिलो-डुलो मत, हृदय-रक्त

अपना मुझको पीने दो,

::अपना मुझको पीने दो,

अचल रहे साम्रज्य शान्ति का,

::अचल रहे साम्रज्य शान्ति का,

जियो और जीने दो।

::जियो और जीने दो।

सच है, सत्ता सिमट-सिमट

सच है, सत्ता सिमट-सिमट

पंक्ति 30: पंक्ति 34:

क्यों चाहें कभी लड़ाई?

क्यों चाहें कभी लड़ाई?

सुख का सम्यक्-रूप विभाजन

::सुख का सम्यक्-रूप विभाजन

जहाँ नीति से, नय से

::जहाँ नीति से, नय से

संभव नहीं; अशान्ति दबी हो

::संभव नहीं; अशान्ति दबी हो

जहाँ खड्ग के भय से,

::जहाँ खड्ग के भय से,

जहाँ पालते हों अनीति-पद्धति

जहाँ पालते हों अनीति-पद्धति

पंक्ति 40: पंक्ति 44:

अन्यायी, अविचारी;

अन्यायी, अविचारी;

नीतियुक्त प्रस्ताव सन्धि के

::नीतियुक्त प्रस्ताव सन्धि के

जहाँ न आदर पायें;

::जहाँ न आदर पायें;

जहाँ सत्य कहनेवालों के

::जहाँ सत्य कहनेवालों के

सीस उतारे जायें;

::सीस उतारे जायें;

जहाँ खड्ग-बल एकमात्र

जहाँ खड्ग-बल एकमात्र

पंक्ति 50: पंक्ति 54:

हृदय जहाँ जन-जन का;

हृदय जहाँ जन-जन का;

सहते-सहते अनय जहाँ

::सहते-सहते अनय जहाँ

मर रहा मनुज का मन हो;

::मर रहा मनुज का मन हो;

समझ कापुरुष अपने को

::समझ कापुरुष अपने को

धिक्कार रहा जन-जन हो;

::धिक्कार रहा जन-जन हो;

अहंकार के साथ घृणा का

अहंकार के साथ घृणा का

पंक्ति 60: पंक्ति 64:

हो छिटक रही चिनगारी;

हो छिटक रही चिनगारी;

आगामी विस्फोट काल के

::आगामी विस्फोट काल के

मुख पर दमक रहा हो;

::मुख पर दमक रहा हो;

इंगित में अंगार विवश

::इंगित में अंगार विवश

भावों के चमक रहा हो;

::भावों के चमक रहा हो;

पढ कर भी संकेत सजग हों

पढ कर भी संकेत सजग हों

पंक्ति 70: पंक्ति 74:

आहुतियाँ बारी-बारी;

आहुतियाँ बारी-बारी;

कभी नये शोषण से, कभी

::कभी नये शोषण से, कभी

उपेक्षा, कभी दमन से,

::उपेक्षा, कभी दमन से,

अपमानों से कभी, कभी

::अपमानों से कभी, कभी

शर-वेधक व्यंग्य-वचन से।

::शर-वेधक व्यंग्य-वचन से।

दबे हुए आवेग वहाँ यदि

दबे हुए आवेग वहाँ यदि

पंक्ति 80: पंक्ति 84:

अन्यायी पर टूटें;

अन्यायी पर टूटें;

कहो, कौन दायी होगा

::कहो, कौन दायी होगा

उस दारुण जगद्दहन का

::उस दारुण जगद्दहन का

अहंकार य घृणा? कौन

::अहंकार य घृणा? कौन

दोषी होगा उस रण का?

::दोषी होगा उस रण का?

[[कुरुक्षेत्र / द्वितीय सर्ग  /  भाग  5|<< पिछला भाग]] | [[कुरुक्षेत्र / तृतीय सर्ग  /  भाग  2|अगला भाग >>]]

19:41, 21 अगस्त 2008 के समय का अवतरण

<< पिछला भाग | अगला भाग >>

समर निंद्य है धर्मराज, पर,
कहो, शान्ति वह क्या है,
जो अनीति पर स्थित होकर भी
बनी हुई सरला है?

सुख-समृद्धि क विपुल कोष
संचित कर कल, बल, छल से,
किसी क्षुधित क ग्रास छीन,
धन लूट किसी निर्बल से।

सब समेट, प्रहरी बिठला कर
कहती कुछ मत बोलो,
शान्ति-सुधा बह रही, न इसमें
गरल क्रान्ति का घोलो।

हिलो-डुलो मत, हृदय-रक्त
अपना मुझको पीने दो,
अचल रहे साम्रज्य शान्ति का,
जियो और जीने दो।

सच है, सत्ता सिमट-सिमट
जिनके हाथों में आयी,
शान्तिभक्त वे साधु पुरुष
क्यों चाहें कभी लड़ाई?

सुख का सम्यक्-रूप विभाजन
जहाँ नीति से, नय से
संभव नहीं; अशान्ति दबी हो
जहाँ खड्ग के भय से,

जहाँ पालते हों अनीति-पद्धति
को सत्ताधारी,
जहाँ सुत्रधर हों समाज के
अन्यायी, अविचारी;

नीतियुक्त प्रस्ताव सन्धि के
जहाँ न आदर पायें;
जहाँ सत्य कहनेवालों के
सीस उतारे जायें;

जहाँ खड्ग-बल एकमात्र
आधार बने शासन का;
दबे क्रोध से भभक रहा हो
हृदय जहाँ जन-जन का;

सहते-सहते अनय जहाँ
मर रहा मनुज का मन हो;
समझ कापुरुष अपने को
धिक्कार रहा जन-जन हो;

अहंकार के साथ घृणा का
जहाँ द्वन्द्व हो जारी;
ऊपर शान्ति, तलातल में
हो छिटक रही चिनगारी;

आगामी विस्फोट काल के
मुख पर दमक रहा हो;
इंगित में अंगार विवश
भावों के चमक रहा हो;

पढ कर भी संकेत सजग हों
किन्तु, न सत्ताधारी;
दुर्मति और अनल में दें
आहुतियाँ बारी-बारी;

कभी नये शोषण से, कभी
उपेक्षा, कभी दमन से,
अपमानों से कभी, कभी
शर-वेधक व्यंग्य-वचन से।

दबे हुए आवेग वहाँ यदि
उबल किसी दिन फूटें,
संयम छोड़, काल बन मानव
अन्यायी पर टूटें;

कहो, कौन दायी होगा
उस दारुण जगद्दहन का
अहंकार य घृणा? कौन
दोषी होगा उस रण का?

<< पिछला भाग | अगला भाग >>