भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बतियाता रहता हूँ उसी से / शलभ श्रीराम सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह |संग्रह=उन हाथों से परिचित हूँ…)
 
छो ("बतियाता रहता हूँ उसी से / शलभ श्रीराम सिंह" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))
 
(कोई अंतर नहीं)

01:38, 24 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण

उसकी समझ में
नहीं आती मेरी बातें
फिर भी
उसी से बतियाता रहता हूँ
दिन-रात।

बतियाता रहता हूँ
शायद पकड़ में आ जाए उसकी
मेरी कोई बात,
उसकी कोई बात
समझ में आ जाए मेरी।

उसकी हँसी और उसकी उदासी
यही नहीं होंगी उस दिन
जिस दिन
समझ लेंगे हम
एक-दूसरे की बातें।


रचनाकाल : 1992, मसोढ़ा