"साकेत / मैथिलीशरण गुप्त / तृतीय सर्ग / पृष्ठ ३" के अवतरणों में अंतर
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मैथिलीशरण गुप्त |संग्रह=साकेत / मैथिलीशरण गुप्…) |
|||
पंक्ति 11: | पंक्ति 11: | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | बड़ों की बात है अविचारणीया, | ||
+ | मुकुट-मणि-तुल्य शिरसा धारणीया। | ||
+ | वचन रक्खे बिना जो रह न सकते, | ||
+ | तदपि वात्सल्य-वश कुछ कह न सकते, | ||
+ | उन्हीं पितृदेव का अपमान लक्ष्मण? | ||
+ | किया है आज क्या कुछ पान लक्ष्मण! | ||
+ | उऋण होना कठिन है तात-ऋण से; | ||
+ | अधिक मुझको नहीं है राज्य तृण से। | ||
+ | मनःशासक बनों तुम, हठ न ठानो, | ||
+ | अखिल संसार अपना राज्य जानो। | ||
+ | समझलो, दैव की इच्छा यही है; | ||
+ | करे जो कुछ कि वह होता वही है। | ||
+ | मुझे गौरव मिला है आज, आओ, | ||
+ | बिदा देकर, प्रणय से, जी जुड़ाओ।" | ||
+ | बढ़ीं तापिच्छ-शाखा-सी भुजाएँ-- | ||
+ | अनुज की ओर दायें और बायें। | ||
+ | जगत् संसार मानों क्रोड़गत था; | ||
+ | क्षमा-छाया तले नत था, निरत था। | ||
+ | मिटा सौमित्रि का वह कोप सारा, | ||
+ | उमड़ आई अचानक अश्रु-धारा। | ||
+ | पदाब्जों पर पड़ें वे आप जब तक-- | ||
+ | किया प्रभु ने उन्हें भुजबद्ध तब तक। | ||
+ | मिले रवि-चन्द्र-सम युग बन्धु ज्यों ही, | ||
+ | अमा का तम चतुर्दिक देख त्यों ही, | ||
+ | लगे बालक-सदृश नृप वृद्ध रोने, | ||
+ | विगत सर्वस्व सा समझा उन्होंने! | ||
</poem> | </poem> |
20:35, 13 जनवरी 2010 का अवतरण
बड़ों की बात है अविचारणीया,
मुकुट-मणि-तुल्य शिरसा धारणीया।
वचन रक्खे बिना जो रह न सकते,
तदपि वात्सल्य-वश कुछ कह न सकते,
उन्हीं पितृदेव का अपमान लक्ष्मण?
किया है आज क्या कुछ पान लक्ष्मण!
उऋण होना कठिन है तात-ऋण से;
अधिक मुझको नहीं है राज्य तृण से।
मनःशासक बनों तुम, हठ न ठानो,
अखिल संसार अपना राज्य जानो।
समझलो, दैव की इच्छा यही है;
करे जो कुछ कि वह होता वही है।
मुझे गौरव मिला है आज, आओ,
बिदा देकर, प्रणय से, जी जुड़ाओ।"
बढ़ीं तापिच्छ-शाखा-सी भुजाएँ--
अनुज की ओर दायें और बायें।
जगत् संसार मानों क्रोड़गत था;
क्षमा-छाया तले नत था, निरत था।
मिटा सौमित्रि का वह कोप सारा,
उमड़ आई अचानक अश्रु-धारा।
पदाब्जों पर पड़ें वे आप जब तक--
किया प्रभु ने उन्हें भुजबद्ध तब तक।
मिले रवि-चन्द्र-सम युग बन्धु ज्यों ही,
अमा का तम चतुर्दिक देख त्यों ही,
लगे बालक-सदृश नृप वृद्ध रोने,
विगत सर्वस्व सा समझा उन्होंने!