भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आयौ जुरि उततें समूह हुरिहारन कौ / जगन्नाथदास 'रत्नाकर'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगन्नाथदास 'रत्नाकर' }} Category:पद <poem> आयौ जुरि उततें…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
15:31, 27 फ़रवरी 2010 के समय का अवतरण
आयौ जुरि उततें समूह हुरिहारन कौ,
खेलन कों होरी वृषभान की किसोरी सों ।
कहै रतनाकर त्यों इत ब्रजनारी सबै,
सुनि-सुनि गारी गुनि ठठकि ठगोरी सों ॥
आँचर की ओट-ओटि चोट पिचकारिन की,
धाइ धँसी धूँधर मचाइ मंजु रोरी सों ।
ग्वाल-बाल भागे उत, भभरि उताल इति,
आपै लाल गहरि गहाइ गयौ गोरी सौं ॥