भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गोरी बाल थोरी वैस, लाल पै गुलाल मूठि / रसखान" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार = रसखान }} <poem> गोरी बाल थोरी वैस, लाल पै गुलाल मूठि - :…)
 
(कोई अंतर नहीं)

15:53, 27 फ़रवरी 2010 के समय का अवतरण

गोरी बाल थोरी वैस, लाल पै गुलाल मूठि -
तानि कै चपल चली आनँद-उठान सों ।
वाँए पानि घूँघट की गहनि चहनि ओट,
चोटन करति अति तीखे नैन-बान सों ॥
कोटि दामिनीन के दलन दलि-मलि पाँय,
दाय जीत आई, झुंडमिली है सयान सों ।
मीड़िवे के लेखे कर-मीडिवौई हाथ लग्यौ,
सो न लगी हाथ, रहे सकुचि सुखान सों ॥