भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नेम व्रत सजम के पींजरे परे को जब / जगन्नाथदास ’रत्नाकर’" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जगन्नाथदास 'रत्नाकर' }} Category:पद <poem> नेम व्रत सजम क…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
09:10, 2 मार्च 2010 के समय का अवतरण
नेम व्रत सजम के पींजरे परे को जब,
लाज-कुल-कानि-प्रतिबंधहिं निवारि चुकीं ।
कौन गुन गौरब कौ लंगर लगाबै जब,
सुधि बुधि ही कौ भार टेक करि टारि चुकीं ॥
जोग रतनाकर मैं सांस घूँटि बूड़े कौन,
ऊधौ हम सूधौ यह बानक विचारि चुकीं ।
मुक्ति-मुकता कौ मोल माल ही कहा है जब,
मोहन लला पै मन-मानिक ही वारि चुकीं ॥42॥