भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कहने को तो वे हमपे मेहरबान बहुत हैं / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह=हर सुबह एक ताज़ा गुलाब / …) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
}} | }} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | |||
कहने को तो वे हमपे मेहरबान बहुत हैं | कहने को तो वे हमपे मेहरबान बहुत हैं | ||
फिर भी हमारे हाल से अनजान बहुत हैं | फिर भी हमारे हाल से अनजान बहुत हैं |
19:41, 13 मई 2010 का अवतरण
कहने को तो वे हमपे मेहरबान बहुत हैं
फिर भी हमारे हाल से अनजान बहुत हैं
क्या किससे पूछिए कि जहां मुँह सिये हों लोग
हैं नाम के ही शहर ये, वीरान बहुत हैं
खामोश पड़े दिल को तड़पना सीखा दिया
हम पर किसी के प्यार के अहसान बहुत हैं
वे भाँप ही लेते हैं निगाहों का हर सवाल
वैसे तो और बातों में नादान बहुत हैं
काँटों का ताज कौन पहनता है यह, गुलाब!
माना कि खेल प्यार के आसान बहुत हैं