भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"शब्दों से कभी-कभी काम नहीं चलता / त्रिलोचन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{KKRachna
+
रचनाकार: [[त्रिलोचन]]
|रचनाकार=त्रिलोचन
+
[[Category:कविताएँ]]
}}
+
[[Category:त्रिलोचन]]
 +
 
 +
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
  
  

15:42, 21 मई 2007 का अवतरण

रचनाकार: त्रिलोचन

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


शब्दों से कभी-कभी काम नहीं चलता


जीवन को देखा है

यहां कुछ और

वहां कुछ और

इसी तरह यहां-वहां

हरदम कुछ और

कोई एक ढंग सदा काम नहीं करता


तुम को भी चाहूं तो

छूकर तरंग

पकड़ रखूं संग

कितने दिन कहां-कहां

रख लूंगा रंग


अपना भी मनचाहा रूप नहीं बनता ।


('ताप के ताये हुए दिन' नामक संग्रह से )