भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक दूसरा आकाश है / एमिली डिकिंसन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=एमिली डिकिंसन |संग्रह=एमिली डिकिंसन की कविताए…) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 11: | पंक्ति 11: | ||
और रात्रि के बावजूद, | और रात्रि के बावजूद, | ||
एक और सूर्यप्रकाश है; | एक और सूर्यप्रकाश है; | ||
− | + | ऑस्टिन<ref>एमिली का छोटा भाई </ref>, कांतिहीन वनों का - | |
कभी बुरा मत मानना, | कभी बुरा मत मानना, | ||
कभी बुरा मत मानना स्तब्ध खेतों का - | कभी बुरा मत मानना स्तब्ध खेतों का - |
22:54, 10 अक्टूबर 2010 के समय का अवतरण
एक दूसरा आकाश है,
सदा शांत और सुंदर,
और रात्रि के बावजूद,
एक और सूर्यप्रकाश है;
ऑस्टिन<ref>एमिली का छोटा भाई </ref>, कांतिहीन वनों का -
कभी बुरा मत मानना,
कभी बुरा मत मानना स्तब्ध खेतों का -
यहाँ एक छोटा-सा जंगल है,
जिसकी पत्तियाँ सदाबहार हैं;
जहाँ कभी भी पाला नहीं गिरा;
इसके न मुरझाने वाले फूलों मे
मैं सुनती हूं मधुर,भौंरों का गुंजन;
मेरा अनुरोध है,मेरे भाई,
मेरे बाग़ में आना
अँग्रेज़ी से अनुवाद : क्रांति कनाटे
शब्दार्थ
<references/>