भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जग-जीवन में जो चिर महान / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) |
|||
(2 सदस्यों द्वारा किये गये बीच के 2 अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
पंक्ति 5: | पंक्ति 5: | ||
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
+ | {{KKPrasiddhRachna}} | ||
<poem> | <poem> | ||
::जग-जीवन में जो चिर महान, | ::जग-जीवन में जो चिर महान, | ||
पंक्ति 11: | पंक्ति 12: | ||
::जिसमें मानव-हित हो समान! | ::जिसमें मानव-हित हो समान! | ||
जिससे जीवन में मिले शक्ति, | जिससे जीवन में मिले शक्ति, | ||
− | + | छूटे भय, संशय, अंध-भक्ति; | |
मैं वह प्रकाश बन सकूँ, नाथ! | मैं वह प्रकाश बन सकूँ, नाथ! | ||
− | + | मिट जावें जिसमें अखिल व्यक्ति! | |
::दिशि-दिशि में प्रेम-प्रभा प्रसार, | ::दिशि-दिशि में प्रेम-प्रभा प्रसार, | ||
::हर भेद-भाव का अंधकार, | ::हर भेद-भाव का अंधकार, | ||
पंक्ति 22: | पंक्ति 23: | ||
ला सकूँ विश्व में एक बार | ला सकूँ विश्व में एक बार | ||
फिर से नव जीवन का विहान! | फिर से नव जीवन का विहान! | ||
− | |||
− | |||
</poem> | </poem> | ||
+ | रचनाकाल: मई १९३५ |
16:28, 9 जुलाई 2013 के समय का अवतरण
जग-जीवन में जो चिर महान,
सौंदर्य-पूर्ण औ सत्य-प्राण,
मैं उसका प्रेमी बनूँ, नाथ!
जिसमें मानव-हित हो समान!
जिससे जीवन में मिले शक्ति,
छूटे भय, संशय, अंध-भक्ति;
मैं वह प्रकाश बन सकूँ, नाथ!
मिट जावें जिसमें अखिल व्यक्ति!
दिशि-दिशि में प्रेम-प्रभा प्रसार,
हर भेद-भाव का अंधकार,
मैं खोल सकूँ चिर मुँदे, नाथ!
मानव के उर के स्वर्ग-द्वार!
पाकर, प्रभु! तुमसे अमर दान
करने मानव का परित्राण,
ला सकूँ विश्व में एक बार
फिर से नव जीवन का विहान!
रचनाकाल: मई १९३५