भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नव हे, नव हे / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह=युगांत / सुमित्रानंदन…) |
|||
पंक्ति 10: | पंक्ति 10: | ||
::चिर पुराण भव हे! | ::चिर पुराण भव हे! | ||
:::नव हे!-- | :::नव हे!-- | ||
− | |||
:नव ऊषा-संध्या अभिनन्दित | :नव ऊषा-संध्या अभिनन्दित | ||
नव-नव ऋतुमयि भू, शशि-शोभित, | नव-नव ऋतुमयि भू, शशि-शोभित, | ||
पंक्ति 16: | पंक्ति 15: | ||
::जीवन-वैभव हे! | ::जीवन-वैभव हे! | ||
:::नव हे!-- | :::नव हे!-- | ||
+ | :नव शैशव-यौवन हिल्लोलित | ||
+ | जन्म-मरण से हो जग दोलित, | ||
+ | :नव इच्छाओं का हो उर में | ||
+ | ::आकुल पिक-रव हे! | ||
+ | :::नव हे!-- | ||
+ | :बाँध रहें मुक्ति को बन्धन, | ||
+ | हो सीमा असीम अवलम्बन, | ||
+ | द्वार खड़े हों नित नव सुख-दुख | ||
+ | ::विजय-पराभव हे! | ||
+ | :::नव हे! | ||
+ | :अपनी इच्छा से निर्मित जग | ||
+ | कल्पित सुख-दुख के अस्थिर पग, | ||
+ | :मेरे जीवन से हो जीवित | ||
+ | ::यह जग का शव हे! | ||
+ | :::नव हे! | ||
− | + | '''रचनाकाल: जुलाई’१९३४''' | |
− | + | ||
− | '''रचनाकाल: | + | |
</poem> | </poem> |
15:12, 22 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण
नव हे, नव हे!
नव नव सुषमा से मंडित हो
चिर पुराण भव हे!
नव हे!--
नव ऊषा-संध्या अभिनन्दित
नव-नव ऋतुमयि भू, शशि-शोभित,
विस्मित हो, देखूँ मैं अतुलित
जीवन-वैभव हे!
नव हे!--
नव शैशव-यौवन हिल्लोलित
जन्म-मरण से हो जग दोलित,
नव इच्छाओं का हो उर में
आकुल पिक-रव हे!
नव हे!--
बाँध रहें मुक्ति को बन्धन,
हो सीमा असीम अवलम्बन,
द्वार खड़े हों नित नव सुख-दुख
विजय-पराभव हे!
नव हे!
अपनी इच्छा से निर्मित जग
कल्पित सुख-दुख के अस्थिर पग,
मेरे जीवन से हो जीवित
यह जग का शव हे!
नव हे!
रचनाकाल: जुलाई’१९३४