भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आस्था / राकेश खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
रचनाकार: [[राकेश खंडेलवाल]]

{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]

{{KKRachna
[[Category:राकेश खंडेलवाल]]

|रचनाकार = राकेश खंडेलवाल

[[Category:गीत]]

हमने सिन्दूर में पत्थरों को रँगा

हमने सिन्दूर में पत्थरों को रँगा

मान्यता दी बिठा बरगदों के तले

मान्यता दी बिठा बरगदों के तले

पंक्ति 35: पंक्ति 34:

है पढ़ी भागवत, गाते गीता रहे

है पढ़ी भागवत, गाते गीता रहे

हो गये डूब मानस में रामायणी

हो गये डूब मानस में रामायणी

वेद,श्रुतियां, ॠचा, उपनिषद में उलझ

वेद, श्रुतियां, ॠचा, उपनिषद में उलझ

अर्थ पाने को हम छटपटाते रहे

अर्थ पाने को हम छटपटाते रहे

धुंध के किन्तु बादल न पल भर छंटे

धुंध के किन्तु बादल न पल भर छंटे

16:45, 24 मई 2009 के समय का अवतरण

हमने सिन्दूर में पत्थरों को रँगा
मान्यता दी बिठा बरगदों के तले
भोर, अभिषेक किरणों से करते रहे
घी के दीपक रखे रोज संध्या ढले
धूप अगरू की खुशबू बिखेरा किये
और गाते रहे मंगला आरती
हाथ के शंख से जल चढ़ाते रहे
घंटियां साथ में लेके झंकारती

भाग्य की रेख बदली नहीं आज तक
कोशिशें सारी लगता विफल हो गईं
आस भरती गगन पर उड़ानें रही
अपने आधार से कट विलग हो गई

शास्त्रों में लिखे मंत्र पढ़ते हुए
आहुति यज्ञ में हम चढ़ाते रहे
देवताओं को उनका हविष मिल सके
नाम ले ले के उनको बुलाते रहे
अपने पितरों का आशीष सर पर रखे
दीप दोनों में रख कर बहाया किये
घाट काशी के करबद्ध होकर खड़े
अपने माथे पे चन्दन लगाया किये

आँजुरि में रखे फूल मुरझाये पर,
पांखुरी पांखुरी हो तितर रह गई

हमने उपवास एकादशी को रखे
पूर्णिमा को किये पाठ नारायणी
है पढ़ी भागवत, गाते गीता रहे
हो गये डूब मानस में रामायणी
वेद, श्रुतियां, ॠचा, उपनिषद में उलझ
अर्थ पाने को हम छटपटाते रहे
धुंध के किन्तु बादल न पल भर छंटे
हर दिशा से उमड़ घिरते आते रहे

होती खंडित, रही आस्था पूछती
कुछ पता? ज़िन्दगी यह किधर बह गई