भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"किसीकी शबनमी आँखों में झिलमिलाये हुए / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
सिवा गुलाब के रंगत है किसकी लाल यहाँ! | सिवा गुलाब के रंगत है किसकी लाल यहाँ! | ||
− | बहुत हैं देखे | + | बहुत हैं देखे जलाये हुए, सताये हुए |
<poem> | <poem> |
01:11, 8 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
किसीकी शबनमी आँखों में झिलमिलाये हुए
एक अरसा हो गया फूलों की चोट खाये हुए
किया है प्यार बिना देखे भले ही उनसे
हम उस गली में न जायेंगे बेबुलाये हुए
करोगे याद भी हमको हमारे बाद कभी
अभी जो छोड़ के जाते हो मुँह फिराये हुए
मुकाम ऐसे भी आये हैं ज़िन्दगी में कई
हम अपना समझे थे जिनको वही पराये हुए
भले ही तेज हो आँधी, बचाके रख लो इन्हें
न जल सकेंगे कभी फिर दिए बुझाये हुए
सिवा गुलाब के रंगत है किसकी लाल यहाँ!
बहुत हैं देखे जलाये हुए, सताये हुए