भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"क्या बने हमसे भला काग़ज़ की तलवारों से आज / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= सौ गुलाब खिले / गुलाब खं…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 16: | पंक्ति 16: | ||
चाहते हैं खेलना कुछ हम भी अंगारों से आज | चाहते हैं खेलना कुछ हम भी अंगारों से आज | ||
− | फिर | + | फिर किसीके प्यार ने आवाज़ दी है आपको |
देखिये झुककर तो कुछ इन ऊँची मीनारों से आज | देखिये झुककर तो कुछ इन ऊँची मीनारों से आज | ||
01:09, 8 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
क्या बने हमसे भला काग़ज़ की तलवारों से आज!
दिल तड़पता है बहुत दुनिया तेरे वारों से आज
रात भर रोये हैं कैसे आपकी यादों में हम
पूछ भी लें आँसुओं के टूटते तारों से आज
जान देने का हमारे दिल में भी है हौसला
चाहते हैं खेलना कुछ हम भी अंगारों से आज
फिर किसीके प्यार ने आवाज़ दी है आपको
देखिये झुककर तो कुछ इन ऊँची मीनारों से आज
तोड़ ले जाए कोई चुपके से डाली से गुलाब
आ चुके हैं तंग हम काँटों की दीवारों से आज