भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रहे न चाँद, यही चाँदनी रहे न रहे / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 17: | पंक्ति 17: | ||
जो आ सको तो अभी आके एक नज़र देखो | जो आ सको तो अभी आके एक नज़र देखो | ||
− | नहीं तो कल कहीं बीमार | + | नहीं तो कल कहीं बीमार ही रहे न रहे |
किसीकी याद कसकती रहेगी दिल में सदा | किसीकी याद कसकती रहेगी दिल में सदा |
00:09, 9 जुलाई 2011 के समय का अवतरण
रहे न चाँद, यही चाँदनी रहे न रहे
उभर रही है जो रंगत नयी, रहे न रहे
दिलों की कल यही आवारगी रहे न रहे
हसीन शाम की ऐसी घड़ी रहे न रहे
हमारे प्यार की यह ताज़गी न कम होगी
किसीके रूप की जादूगरी रहे न रहे
जो आ सको तो अभी आके एक नज़र देखो
नहीं तो कल कहीं बीमार ही रहे न रहे
किसीकी याद कसकती रहेगी दिल में सदा
ये चार दिन की भले ज़िन्दगी रहे न रहे
अभी तो कहते हैं, 'दे देंगे जान,' पर देखें
पहुँच गये तो वहाँ जान ही रहे न रहे
गुलाब! आपकी ख़ुशबू तो उनके साथ रही
अब इसका सोच नहीं, पंखड़ी रहे न रहे