भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कन्याकुमारी का समुद्र / रामेश्वरलाल खंडेलवाल 'तरुण'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वरलाल खंडेलवाल 'तरुण' |अनुव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 23: पंक्ति 23:
 
कि जिसमें ज्वार जोबन का-
 
कि जिसमें ज्वार जोबन का-
 
बिना तिथि-वार भर आया!
 
बिना तिथि-वार भर आया!
 
पहले इनकी सुन लो
 
(अपने लॉन में फूल-फुलड़ियों की रंग-बिरंगी क्यारियों को देखकर)
 
 
जरा पहले इनकी सुन लो!
 
इनकी भी सुन लो-
 
पीछे से
 
मेरा पल्ला पकड़ कर,
 
राल-टपकाते से,
 
सतृष्ण नेत्रों से अपने कंधे पर गर्दन लटका-
 
सुबह-साँझ
 
अपनी बाँहे फैला मुझे पुकारते हैं जो,
 
मुझे निहारते हैं जो,-
 
ज़रा पहले इनकी सुन लो!
 
 
गन्धक, अग्नि, कण्टक-कंकड़, पत्थरों वाली
 
कठोर धरती को फोड़कर-
 
ये कोमल, ये सलोने, ये निगोड़े
 
मेरे लॉन की क्यारियों में
 
चहचहा, गहगहा, महमहा उठे हैं जो-मेरा पीछा-करते!
 
फटने को हुए-से कन्धारी दाड़िम-से यौवन वाली,
 
मांसल-गौर सुपुष्ट वक्षोंजों वाली-
 
अप्सरियों-सी वयः सन्धिशील मदिर-दृष्टि कन्याओं के
 
ये!
 
जरीदार, रंगीन व पारदर्शी!
 
दीपों की लौ के आकार से,
 
विवाहित भाल की रंगीन टिकुलियों से-बुँदियोंदार;
 
होली की पिचकारियों से छुटी धारों फुहारों-से-
 
ये!
 
मरकत-सी पत्तियों की गोद में उनके काँधे झूमते-
 
किशमिशी, जाफ़रानी, सोसनी, मोरपंखी, गोमेदकी
 
रंगों वाले-
 
ये!
 
 
रंगों का दंगा-सा हो गया है, रे-
 
आज तो यह!
 
इनमें भीनी गंध समायी है-
 
मेंहदी-रंजित हथेलियों वाली सुहागिनियों के मदिर-उनींदे
 
यौवन की!
 
 
खामखाह हर समय मेरे काम में
 
बाधा पहुँचाते हैं-ये,
 
मानव-संस्कृति के निर्माण में प्रतिपल सजग-सक्रिय-
 
मैं, -संस्कृति का प्रहरी!
 
और ये मरे पाँव के रोड़े-से बने रहते हैं-
 
हर समय!
 
ये निठल्ले, आवारागर्द,
 
कितने प्यारे ये कम्बख्त,
 
और मैं-कितना व्यस्त!
 
 
</poem>
 
</poem>

15:53, 12 अप्रैल 2018 के समय का अवतरण

प्राण की सौ-सौ उछालों की पटलियों से तरंगित-
नील जरतारी पहन कर रेशमी लहँगा,
ठुमक कर नाचती यह
सिन्धु-कन्या इस विजन में!

साँस में है अमर नील विषाद,
चरण में है मधुर किंकिणि-नाद;
चल रहे हैं वन्दना के स्वर सुगन्धित;
भुज-लताएँ मृदुलतम लहरा रही हैं।
हाथ में सन्ध्या-उषा के ज्वलित कुंकुम-थाल,
स्वप्न-विजड़ित कर्णचुम्बी पलक मदिर विशाल!

रूप का बल सह न पायेगी
सुकोमल कंचना काया-
कि जिसमें ज्वार जोबन का-
बिना तिथि-वार भर आया!