भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बन में वह नंद नंदन बंसी बजा रहा है / प्रेमघन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 5: पंक्ति 5:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatBrajBhashaRachna}}
 
{{KKCatBrajBhashaRachna}}
{{KKCatNazm}}
 
 
<poem>
 
<poem>
 
बन में वह नंद नंदन बंसी बजा रहा है।  
 
बन में वह नंद नंदन बंसी बजा रहा है।  

19:07, 20 मई 2018 के समय का अवतरण

बन में वह नंद नंदन बंसी बजा रहा है।
मन में व्यथा मदन की मेरे जगा रहा है॥
जब से मनोज मोहन मन में समा रहा है।
जिस ओर देखती हूँ वह मुसकुरा रहा है॥
भौंहें मरोड़ कर मन मेरा मरोड़ता है।
नैनों की सैन से बस बेबस बना रहा है॥
सिर मोर मुकुट सोहै कटि पीत पट बिराजै।
गुंजावतंस हिय में बनमाल भा रहा है॥
कैसे करूँ सखी अब कलसे नहीं कल आती।
मन मोह कर वह मोहन मुझको भुला रहा है॥11॥