भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"त्राहि, त्राहि कर उठाता जीवन / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 12: | पंक्ति 12: | ||
तन-मन के एकाकीपन में | तन-मन के एकाकीपन में | ||
− | कवि अपनी विह्वल वाणी से अपना व्याकुल | + | कवि अपनी विह्वल वाणी से अपना व्याकुल मन बहलाता, |
त्राहि, त्राहि कर उठाता जीवन! | त्राहि, त्राहि कर उठाता जीवन! |
19:15, 26 सितम्बर 2009 के समय का अवतरण
त्राहि, त्राहि कर उठाता जीवन!
जब रजनी के सूने क्षण में,
तन-मन के एकाकीपन में
कवि अपनी विह्वल वाणी से अपना व्याकुल मन बहलाता,
त्राहि, त्राहि कर उठाता जीवन!
जब उर की पीड़ा से रोकर,
फिर कुछ सोच-समझ चुप होकर
विरही अपने ही हाथों से अपने आँसू पोछ हटाता,
त्राहि, त्राहि कर उठाता जीवन!
पंथी चलते-चलते थककर
बैठ किसी पथ के पत्थर पर
जब अपने ही थकित करों से अपना विथकित पाँव दबाता,
त्राहि, त्राहि कर उठाता जीवन!