भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"प्राथर्ना मत कर, मत कर, मत कर / हरिवंशराय बच्चन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 12: | पंक्ति 12: | ||
रहकर अविजित, अविचल प्रतिपल, | रहकर अविजित, अविचल प्रतिपल, | ||
− | मनुज-पराजय के स्मारक | + | मनुज-पराजय के स्मारक हैं मठ, मस्जिद, गिरजाघर! |
प्राथर्ना मत कर, मत कर, मत कर! | प्राथर्ना मत कर, मत कर, मत कर! | ||
पंक्ति 28: | पंक्ति 28: | ||
झुकी हुई अभिमानी गर्दन, | झुकी हुई अभिमानी गर्दन, | ||
− | + | बँधे हाथ, नत-निष्प्रभ लोचन | |
यह मनुष्य का चित्र नहीं है, पशु का है, रे कायर! | यह मनुष्य का चित्र नहीं है, पशु का है, रे कायर! | ||
प्राथर्ना मत कर, मत कर, मत कर! | प्राथर्ना मत कर, मत कर, मत कर! |
20:51, 29 सितम्बर 2009 के समय का अवतरण
प्राथर्ना मत कर, मत कर, मत कर!
युद्धक्षेत्र में दिखला भुजबल,
रहकर अविजित, अविचल प्रतिपल,
मनुज-पराजय के स्मारक हैं मठ, मस्जिद, गिरजाघर!
प्राथर्ना मत कर, मत कर, मत कर!
मिला नहीं जो स्वेद बहाकर,
निज लोहू से भीग-नहाकर,
वर्जित उसको, जिसे ध्यान है जग में कहलाए नर!
प्राथर्ना मत कर, मत कर, मत कर!
झुकी हुई अभिमानी गर्दन,
बँधे हाथ, नत-निष्प्रभ लोचन
यह मनुष्य का चित्र नहीं है, पशु का है, रे कायर!
प्राथर्ना मत कर, मत कर, मत कर!