भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"नींद में भी नज़र से गुजरे हैं / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=डी. एम. मिश्र | |रचनाकार=डी. एम. मिश्र | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=लेकिन सवाल टेढ़ा है / डी. एम. मिश्र |
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} |
14:48, 16 नवम्बर 2020 के समय का अवतरण
नींद में भी नज़र से गुजरे हैं
खूबसूरत सफ़र से गुज़रे हैं
हैं जहाँ फूल और काँटे भी
एक ऐसी डगर से गुज़रे हैं
पाँव के हैं निशां अभी मिलते
कुछ मुसाफिर इधर से गुज़रे हैं
मेरे आँसू भी तू परख लेता
मोतियों के नगर से गुज़रे हैं
अपने ख़्वाबों को चूमता रहता
उनके मीठे अधर से गुज़रे हैं
देख भर ले तो बुढ़ापा भागे
उस दुआ के असर से गुज़रे हैं
कोई शै भी नज़र नहीं आती
जब से जख़्मे जिगर से गुज़रे हैं
फूल सूखे हैं ग़मज़दा मंज़र
जैसे बेवा के घर से गुज़रे हैं