भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"धीर धरने की बात करते हैं / जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=जहीर कुरैशी | |रचनाकार=जहीर कुरैशी | ||
+ | |संग्रह=भीड़ में सबसे अलग / जहीर कुरैशी | ||
}} | }} | ||
+ | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
<poem> | <poem> | ||
धीर धरने की बात करते हैं | धीर धरने की बात करते हैं |
19:23, 21 सितम्बर 2008 के समय का अवतरण
धीर धरने की बात करते हैं
वो ही डरने की बात करते हैं
पंछियों का सवाल उठते ही
‘पर’ कतरने की बात करते हो
प्यार से बात भी नहीं करते
प्यार करने की बात करते हैं
तेज़— रफ़्तार लोग जीवन में
कब ठहरने की बात करते हैं
दोस्त देते नहीं दिलासा भी
डूब मरने की बात करते हैं
जो बिगड़ने के छोर तक पहुँचे
वे सुधरने की बात करते हैं
जब भी उल्लास की चली चर्चा
लोग ‘झरने’ की बात करते हैं.