भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हमारे बीच संशय बढ़ रहे हैं/ जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | | रचनाकार=जहीर कुरैशी | + | |रचनाकार=जहीर कुरैशी |
− | }} <poem> | + | |संग्रह=भीड़ में सबसे अलग / जहीर कुरैशी |
+ | }} | ||
+ | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
+ | <poem> | ||
हमारे बीच संशय बढ़ रहे हैं | हमारे बीच संशय बढ़ रहे हैं | ||
उसी अनुपात में भय बढ़ रहे हैं | उसी अनुपात में भय बढ़ रहे हैं |
19:23, 21 सितम्बर 2008 के समय का अवतरण
हमारे बीच संशय बढ़ रहे हैं
उसी अनुपात में भय बढ़ रहे हैं
जिन्हें विज्ञान लगता है अजूबा
उन्हीं आँखों में विस्मय बढ़ रहे हैं
सदन में आ गये ‘धृतराष्ट्र’ चुनकर
कुछ इस कारण भी संजय बढ़ रहे हैं
कमल के फूल कीचड़ में सने हैं
अब ऐसे ही जलाशय बढ़ रहे हैं
जो कानूनों से ऊपर हो गये थे
उन्हीं लोगों में निर्दय बढ़ रहे हैं
कला दिखती नहीं अब स्वाभिमानी
कलाकारों के विक्रय बढ़ रहे हैं
शहर भर से हमारी दोस्ती है
मगर, खुद से अपरिचय बढ़ रहे हैं