भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"युद्ध करना कठिन हो गया/ जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार=जहीर कुरैशी }} <poem> युद्ध करना कठिन हो गया रोज़ म...)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
| रचनाकार=जहीर कुरैशी
+
|रचनाकार=जहीर कुरैशी
}} <poem>
+
|संग्रह=भीड़ में सबसे अलग / जहीर कुरैशी
 
+
}}
 
+
[[Category:ग़ज़ल]]
 +
<poem>
 
युद्ध करना कठिन हो गया
 
युद्ध करना कठिन हो गया
 
रोज़ मरना कठिन हो गया
 
रोज़ मरना कठिन हो गया

16:27, 26 सितम्बर 2008 का अवतरण

युद्ध करना कठिन हो गया
रोज़ मरना कठिन हो गया

विधवा रानी को जौहर से पूर्व—
बन-सँवरना कठिन हो गया

उँचे आसन पे जमने के बाद
खुद उतरना कठिन हो गया

घर की दहलीज को लाँघकर
पाँव धरना कठिन हो गया

उसको मधुमेह था इस लिए
घाव भरना कठिन हो गया

अपनी परछाई के प्रेत से
रोज डरना कठिन हो गया

अनवरत शोर करता हुआ
एक ‘झरना’ कठिन हो गया.