भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पीड़ा से रिश्ता पक्का कर जाता है / जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार= जहीर कुरैशी }} <poem> पीड़ा से रिश्ता पक्का कर जात...) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | | | + | |रचनाकार=जहीर कुरैशी |
− | }} <poem> | + | |संग्रह=भीड़ में सबसे अलग / जहीर कुरैशी |
− | + | }} | |
+ | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
+ | <poem> | ||
पीड़ा से रिश्ता पक्का कर जाता है | पीड़ा से रिश्ता पक्का कर जाता है | ||
जो आता है घाव हरा कर जाता है | जो आता है घाव हरा कर जाता है |
16:28, 26 सितम्बर 2008 का अवतरण
पीड़ा से रिश्ता पक्का कर जाता है
जो आता है घाव हरा कर जाता है
तुम कविता में भी लिखते हो गद्य बहुत
वो लेखों तक में कविता कर जाता है
मैं भी उसके साथ कभी रो लेता हूँ
वह भी रोकर दिल हल्का कर जाता है
बादल से सूरज तो क्या लड़ पाएगा
हाँ, कुछ पल सिर पर साया कर जाता है
हम लोगों की खस्ता माली हालत पर
वह खाली – पीली चिंता कर जाता है
बाँट रहा है रोज बताशे बातों के
बातों से मुँह को मीठा कर जाता है
लोग सदा बूढ़े होने से डरते हैं
वक्त आदमी को बूढ़ा कर जाता है.