भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चुका भी हूँ मैं नहीं / शमशेर बहादुर सिंह" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
Pratishtha (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | + | {{KKGlobal}} | |
− | + | {{KKRachna | |
− | + | |रचनाकार = शमशेर बहादुर सिंह | |
− | + | }} | |
− | + | ||
− | + | ||
चुका भी हूँ मैं नहीं | चुका भी हूँ मैं नहीं | ||
18:12, 3 जुलाई 2008 का अवतरण
चुका भी हूँ मैं नहीं
कहाँ किया मैनें प्रेम
अभी ।
जब करूँगा प्रेम
पिघल उठेंगे
युगों के भूधर
उफन उठेंगे
सात सागर ।
किंतु मैं हूँ मौन आज
कहाँ सजे मैनें साज
अभी ।
सरल से भी गूढ़, गूढ़तर
तत्व निकलेंगे
अमित विषमय
जब मथेगा प्रेम सागर
हृदय ।
निकटतम सबकी
अपर शौर्यों की
तुम
तब बनोगी एक
गहन मायामय
प्राप्त सुख
तुम बनोगी तब
प्राप्य जय !
( १९४१ में लिखित )