भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सच्चा संत / चंद्र कुमार जैन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
रचनाकार: [[चंद्र कुमार जैन]]
+
{{KKGlobal}}
[[Category:कविताएँ]]
+
{{KKRachna
[[Category:चंद्र कुमार जैन]]
+
|रचनाकार=चंद्र कुमार जैन
 
+
}}
~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~
+
 
+
 
संत किसी अंत से<br>
 
संत किसी अंत से<br>
 
नहीं डरता<br>
 
नहीं डरता<br>

18:34, 25 मई 2009 के समय का अवतरण

संत किसी अंत से
नहीं डरता
कठिनाइयॉ
उसकी पगडंडियँ हैं
उपसर्ग
उसे पथ बताते हैं
वन, उपवन,
उद्यानों का सौंदर्य
उसे रिझाता नहीं
स्वर्ग का सुख वैभव भी
उसे भाता नहीं
संत तो
हिमगिरि के गर्भ से
उत्पन्न होकर
सिंधु-पथ गामी बनने में ही
जीवन की सार्थकता मानता है
सिंधु-वत हो जाने का
संकल्प ठानता है
जो जानता है कि
आत्मा की विभूति अनंत है
वह सच्चे अर्थ में संत है