भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"देश को शौक से खाते रहिए / शेरजंग गर्ग" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शेरजंग गर्ग |संग्रह=क्या हो गया कबीरों को / शेरज…)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=शेरजंग गर्ग
 
|रचनाकार=शेरजंग गर्ग
 
|संग्रह=क्या हो गया कबीरों को / शेरजंग गर्ग‎
 
|संग्रह=क्या हो गया कबीरों को / शेरजंग गर्ग‎
}}
+
}}{{KKCatKavita}}
 +
{{KKAnthologyDeshBkthi}}
 
[[Category:ग़ज़ल]]
 
[[Category:ग़ज़ल]]
 
<poem>
 
<poem>

01:37, 21 मई 2011 के समय का अवतरण

देश को शौक से खाते रहिए।
चैन के ढोल बजाते रहिए।

क्रांती को भ्रांती बनाते रहिए,
शांती का शोर मचाते रहिए।

एक दो मंज़िलों का घर, क्या घर,
मंज़िलें रोज़ बढाते रहिए।

तर्क सब गर्क बढ़ाकर संपर्क,
हाँ फ़क़त हाँ में मिलाते रहिए।

धर्म का मर्म समझकर दुष्कर्म,
ख़ून इंसाँ का बहाते रहिए।

क्या दया और हया अब कैसी,
बेहयायी को भुनाते रहिए।