भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रहे न चाँद, यही चाँदनी रहे न रहे / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल |संग्रह= सौ गुलाब खिले / गुलाब खं…) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 25: | पंक्ति 25: | ||
पहुँच गये तो वहाँ जान ही रहे न रहे | पहुँच गये तो वहाँ जान ही रहे न रहे | ||
− | गुलाब! आपकी | + | गुलाब! आपकी ख़ुशबू तो उनके साथ रही |
− | अब इसका सोच नहीं | + | अब इसका सोच नहीं पंखड़ी रहे न रहे |
<poem> | <poem> |
18:56, 2 जुलाई 2011 का अवतरण
रहे न चाँद, यही चाँदनी रहे न रहे
उभर रही है जो रंगत नयी, रहे न रहे
दिलों की कल यही आवारगी रहे न रहे
हसीन शाम की ऐसी घड़ी रहे न रहे
हमारे प्यार की यह ताज़गी न कम होगी
किसी के रूप की जादूगरी रहे न रहे
जो आ सको तो अभी आके एक नज़र देखो
नहीं तो कल कहीं बीमार भी रहे न रहे
किसी की याद कसकती रहेगी दिल में सदा
ये चार दिन की भले ज़िन्दगी रहे न रहे
अभी तो कहते हैं, 'दे देंगे जान,' पर देखें
पहुँच गये तो वहाँ जान ही रहे न रहे
गुलाब! आपकी ख़ुशबू तो उनके साथ रही
अब इसका सोच नहीं पंखड़ी रहे न रहे