भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"विनयावली / तुलसीदास / पद 271 से 279 तक / पृष्ठ 2" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसीदास }} {{KKCatKavita}} Category:लम्बी रचना {{KKPageNavigation |पीछे=प…)
 
(कोई अंतर नहीं)

08:12, 17 जून 2012 का अवतरण

पद संख्या 273 तथा 274

(273)

तुम तजि हौं कासों कहौं , और को हितू मेरे?
दीनबंधु! स्ेवक, सखा, आरत, अनाथपर सहज छोह केहि केरे।1।

बहुत पतित भवनिधि तरे बिनु तरि बिनु बेरे।
कृपा-कोप-सतिभयहू, धोखेहु-तिरछेहू, राम! तिहारेहि हेरे।2।

जो चितवनि सौधी लगै, चितइये सबेरे।
तुलसिदास अपनाइये , कीजै न ढील, अब जिवन-अवधि अति नेेरे।3।

(274)

जाउँ कहाँ , ठौर है कहाँ देव! दुखित-दीनको?
को कृपालु स्वामी- सारिखो, राखै सरनागत सब अँग बल -बिहीनको।1।

गनिहि, गुनिहि साहिब लहै, सेवा समीचीनको।
अधम अगुन आलसिनको पालिबो फबि आयो रघुनायक नवीनको।2।

मुखकै कहा कहौं , बिदित है जीकी प्रभु प्रबीनको।
तिहू काल, तिहू लोकमें ऐक टेक रावरी तुलसी से मन मलीनको।3।