भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"फुरसत से घर में आना तुम / भावना कुँअर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार=भावना कुँअर | |रचनाकार=भावना कुँअर | ||
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
− | }} | + | }}{{KKCatKavita}} |
+ | <poem> | ||
फुरसत से घर में आना तुम | फुरसत से घर में आना तुम | ||
18:54, 17 जुलाई 2012 के समय का अवतरण
फुरसत से घर में आना तुम
और आके फिर ना जाना तुम ।
मन तितली बनकर डोल रहा
बन फूल वहीं बस जाना तुम ।
अधरों में अब है प्यास जगी
बनके झरना बह जाना तुम ।
बेरंग हुए इन हाथों में
बनके मेंहदी रच जाना तुम ।
नैनों में है जो सूनापन
बन के काज़ल सज जाना तुम।