भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"लिप्सा / सविता सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सविता सिंह |संग्रह=नींद थी और रात थी }} पत्थर के नीचे दब...)
 
छो
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=सविता सिंह
 
|रचनाकार=सविता सिंह
|संग्रह=नींद थी और रात थी
+
|संग्रह=नींद थी और रात थी / सविता सिंह
 
}}
 
}}
  

17:20, 6 नवम्बर 2007 के समय का अवतरण

पत्थर के नीचे दबी घास के पास भी एक कहानी है

जिसे सुनती रहती है बगल में बहती नदी

घास की सफ़ेद जड़ों से जीवन पाने वाले

छोटे-छोटे जीव ही इसके पात्र हैं

सूक्ष्म से सूक्ष्म जीवों के भी आख़िर अपने संसार हैं

सत्य और असत्य की अपनी भूमिकाएँ हैं यहाँ भी

दुविधाओं हताशाओं क्रूरताओं के बीच

यहाँ भी राज करती है लिप्सा ही इस संसार से