भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सफर / शशि सहगल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शशि सहगल |अनुवादक= |संग्रह=मौन से स...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

16:04, 23 अक्टूबर 2013 के समय का अवतरण

सफर
चाहे बस का हो या ट्रेन का
मन बच्चा हो जाता है
और शरीर अभिभावक।
रास्ते में तेज़ भागते पेड़ों को गिनता
लाल पीली कारों को देखता
छोटे, मोटे, नाटे लोगों पर हंसता
मचल उठता है
तितली छूने को
दुनिया से बेखबर अभिभावक
मस्त हो जाता है इस खेल में
और तभी
आ जाता है गन्तव्य
और बच्चा
फिर से दुबक जाता है
सभी मुखौटों की तहों के
एक दम नीचे
महफूज़।