भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मिरे ख़याल ने पहुँचा दिया है किसके पास / नज़ीर बनारसी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नज़ीर बनारसी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:33, 15 अक्टूबर 2014 के समय का अवतरण
मिरे खयाल ने पहुँचा दिया है किसके पास
शकुन्तला की अँगूठी की तरह गुम हैं हवास
बचाओ अपना जहाँ मरे गम के साये से
उदास दिल कहीं कर दे न कायनात <ref>दुनिया</ref> उदास
मिरा सलाम लो ऐ साकिनाने दैरो हरम <ref>मन्दिर-मस्जिद में रहने वाले</ref>
अब उनके गम के सिवा कुछ नहीं है मेरे पास
तुम्हारे कहने से मैं आ गया हूँ महफिल में
मिरे करीब ही रहना मिरे मिजाजे शनास <ref>पहचानने वाला</ref>
जमाना हो गया बन सायँ-साँय करता है
तुम्हारे बाद किसी को न मिल सका बनबास
’नजीर’ आज वहाँ पा रहा हूँ अपने को
बड़े-बड़े ने जहाँ खो दिये हैं अपने हवास
शब्दार्थ
<references/>