भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"उन आंखों में / प्रकाश मनु" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह=छूटत...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

16:19, 18 जून 2015 के समय का अवतरण

उन आंखों में झिलमिलाती है तारों की चमक
कौंधता है विश्वास
समूची सृष्टि का।

इन आंखों की धुली-धुली निर्मलता
बांध लेती है कुछ इस कदर...
कि डगमगाते कदम/संभल जाते हैं!

पैरों के नीचे
दुस्सह झाड़ियां हो जहां-
वहां एक नयी राह जन्म लेती है।

उन आंखों के आलोक
जल में गहराई है कुछ ऐसी...
कि बार-बार खो जाता है मन।

और देर तक मिलती नहीं है परछाइयां
उस निष्कंप
विश्वास शिखा के नीचे!

जिन्दगी की सहज आस्था बनकर
फैलता गया है हर तरफ-
उजाला उन आंखों का!

निर्मल भाव के उद्रेक क्षणों में यह
आत्मा के संग
जगमगाता है!!