भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आम्बेडकरीय कविता - 7 / प्रेमशंकर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमशंकर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavi...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
14:34, 2 जुलाई 2015 के समय का अवतरण
उसका नंगापन—
कब नंगापन दिखा जाए
यह सवाल झंडे-सा फहर रहा है
अछूत मर रहा है
पिस रहा है
नंगा चौराहे पर पुलिस से
पिट रहा है
असहाय गाँव-खेतों में
अत्याचार सह रहा है
भला प्रजातन्त्र में
ऐसा क्यों हो रहा है?
प्रतिक्रियावादी अपने पीछे क्यों
एक भयानक इतिहास बो रहा है?