भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"क्यों / दिविक रमेश" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} {{KKCatBaalKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:39, 9 जुलाई 2015 के समय का अवतरण
धूँधूँ धूँधूँ आग जले क्यों
सीसी सीसी जीभ जले क्यों
क्यों पंखा करता है फर फर
क्यों खेलते बच्चे घर घर?
हो पुराना अगर स्कूटर
क्यों चलता वह करता खर खर
और पुराने दरवाजे भी
जब देखो तब करते चर चर।
मन का देती माँ जब भोजन
क्यों मन करता खाएं झटपट
और दौड़ती मक्खी खाने
क्यों हम करते हटहट हटहट?