भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सीने से कान लगाये / राजेन्द्र प्रसाद सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र प्रसाद सिंह |अनुवादक= |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

14:57, 3 सितम्बर 2015 के समय का अवतरण

(धुन: बट गँवनी)

रात भर सोये, रामा!
धरती की गोद में,-
सीने से कान लगाये!
जोर-शोरवाली दुनिया -- डूब चली धीमे-धीमे
तस्वीरोंवाली दुनियाँ – उभर माटी के जी में-
-कागज के टीले, उनपर
बैठे लोभी हरकारे,
दल दल हाथ हजारों
हर टीले को ललकारें!
सोने का शेर गरजे
टीलों की ओट में,
-बारूदी बू मंहकाये!
पैठचुकी जब हियरा में, धक्-धक् धरती के दिल की,
-गूँजती चली बट गंवली घर-घर खोयी मंजिल की,
-समय का समन्दर खारा
रचे आंसुओं से मोती,
यहाँ पसीने की नदियाँ
किश्तियाँ रतन की ढोतीं!
जल-डाकू लूट लेते
घेरकर गिरोह में,---
माँझी भी लौट न पाये!
सिंहासन से जुड़ नाची चाँदी की चाँदनी भी
धरती बदली कारा में कैद हुई स्वामिनी भी
तीसरे पहर का पहरू-
बोलता मरम की बोली-
‘पहिल पहरमें दिवाली,
चौथे पहर में होली!’
संझा की लाली, रामा
धनकेगी भोर में,--
जंगल पराती गाये!