भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अगडू़-झगडू़ / होरीलाल शर्मा 'नीरव'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=होरीलाल शर्मा 'नीरव' |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
18:08, 16 सितम्बर 2015 के समय का अवतरण
आजू-राजू दोनों
दो-दो गुब्बारे ले आए
माँ को पास बिठाकर
अगडू़-झगडू़ दो बनवाए।
पेट बड़ा-सा, छोटा-सा सिर
बिल्कुल ढीलम-ढालू,
जैसे लाल टमाटर पर हो
रक्खा छोटा आलू।
निकली तब तक हवा पिचककर
गिरे भूमि पर झगडू़,
रहे देखते बड़ी देर तक
आँखें फाड़े अगडू़।