भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दया / शब्द प्रकाश / धरनीदास" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=धरनीदास |अनुवादक= |संग्रह=शब्द प्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
03:33, 20 जुलाई 2016 के समय का अवतरण
जाके जीय दया बसी, ता घर बसो दयाल।
धरनी जहाँ दया नहीं, तहाँ बसेरो काल॥1॥
दाया दुर्लभ जगत में, पावै विरला कोय।
दया दयालु बिना कहीं, धरनी दया न होय॥2॥
यज्ञ, योग, तप, तीर्थ व्रत, सुमिरत आठो याम।
धरनी बिनु हृदया दया, कछु नहि आवै काम॥3॥
धरनी सो नर धन्य है, पर पीडा जिय व्याय।
ताके दर्शन देखते, भस्म होत जग पाप॥4॥
काया-माया जेहि बढी, दया बढ़ी न जाहि।
निष्फल ताको जीवनो, धरनी गनै न ताहि॥5॥